Posts

Showing posts from August, 2026

जन्माष्टमी को लेकर मेरठ परिक्षेत्र में सुरक्षा का बड़ा खाका तैयार, 3500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात; संवेदनशील इलाकों से शोभायात्रा मार्ग तक रहेगी कड़ी निगरानी

Image
साहिल अंसारी मेरठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र में सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया गया है। मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और बागपत में करीब 3500 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। शोभायात्राओं, मंदिरों और मेलों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए 24 जोन, 81 सेक्टर और 60 क्यूआरटी गठित की गई हैं। चार सितंबर को मुख्य पर्व मनाया जाएगा। परिक्षेत्र के चारों जनपदों में कुल 104 शोभायात्राएं प्रस्तावित हैं। इनमें मेरठ में 14, बुलंदशहर में 36, बागपत में 28 और हापुड़ में 26 शोभायात्राएं शामिल हैं। शोभायात्रा मार्गों पर 39 स्थानों को संवेदनशील चिन्हित किया गया है। इनमें मेरठ के 11, बुलंदशहर के 16, बागपत का एक और हापुड़ के 11 स्थान शामिल हैं। इसके अलावा 303 मंदिरों में जन्माष्टमी कार्यक्रम और 28 स्थानों पर मेले, भंडारे व अन्य कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। सुरक्षा व्यवस्था में छह अपर पुलिस अधीक्षक, 25 क्षेत्राधिकारी, 86 निरीक्षक, 635 उपनिरीक्षक, 1022 मुख्य आरक्षी, 1270 आरक्षी तथा 440 होमगार्ड/पीआरडी जवानों की ड्यूट...

माइक्रोबायोम से बदलेगा बीमारी के इलाज का तरीका, हापुड़ में जुटे देशभर के विशेषज्ञ

Image
साहिल अंसारी राष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों ने माइक्रोबायोम आधारित उपचार और प्रिसीजन मेडिसिन पर किया मंथन हापुड़। चिकित्सा विज्ञान में तेजी से उभर रहे माइक्रोबायोम आधारित उपचार और प्रिसीजन मेडिसिन की संभावनाओं पर सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में देशभर के विशेषज्ञों ने मंथन किया। राष्ट्रीय सम्मेलन में शिक्षाविदों, शोधार्थियों, वैज्ञानिकों, फार्मेसी विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर आधुनिक चिकित्सा में माइक्रोबायोम की भूमिका पर विचार साझा किए। विशेषज्ञों ने कहा कि माइक्रोबायोम पर होने वाला शोध भविष्य में रोगों की पहचान और उपचार के क्षेत्र में नई दिशा दे सकता है। उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सीएसटी-यूपी), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के प्रायोजन में आयोजित सम्मेलन का विषय 'माइक्रोबायोम आधारित चिकित्सीय उपचार : प्रिसीजन मेडिसिन के लिए उभरते अवसर' रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के महाप्रबंधक एन. वर्ध...

हरिद्वार के अंतरराष्ट्रीय साहित्यकुंभ में हापुड़ की डॉ. सरोजिनी ‘तनहा’ का बढ़ा मान, गंगा सेवा और साहित्य के क्षेत्र में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से हुईं सम्मानित

Image
साहिल अंसारी हापुड़। धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दिव्यगंगा महोत्सव एवं साहित्यकुंभ में हापुड़ की साहित्यकार एवं आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रोफेसर डॉ. सरोजिनी ‘तनहा’ को दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। गंगा के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर आयोजित विचार-मंथन में उनकी साहित्यिक सहभागिता और योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। दिव्य गंगा सेवा मिशन हरिद्वार तथा दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के संयुक्त तत्वावधान में अवधूत मंडल आश्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन हुआ। इसमें “भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के विकास में गंगा का महत्व” विषय पर विचार-मंथन, सेमिनार और कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए 250 से अधिक साहित्यकारों और हिंदी सेवियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर मंचासीन आध्यात्मिक एवं साहित्यिक विभूतियों की उपस्थिति में डॉ. सरोजिनी ‘तनहा’ को दिव्य गंगा सेवा मिशन हरिद्वार की ओर से “दिव्य गंगा सेवी सम्मान” तथा दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह की ओर से “टीजीटी साहित्य भूषण सम्मान” प्रदान किया ...

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या का पुलिस ने लिया हिसाब! दो शूटर मोहित-सुमित मुठभेड़ में मारे गए, गोगी गैंग से कनेक्शन; दो बदमाश अभी फरार

Image
सोनू मसूदी शामली, संवाददाता। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 26 अगस्त को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो शूटरों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। मारे गए बदमाशों की पहचान मोहित और सुमित के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों का संबंध गोगी गैंग से था और वे गैंग के लिए शूटर के तौर पर काम करते थे। अंकित बालियान की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की थीं। पुलिस लगातार संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने मोहित और सुमित की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों शूटर मारे गए। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में दोनों के अंकित बालियान की हत्या में शामिल होने की बात सामने आई है। उनके आपराधिक इतिहास और गैंग से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अंकित की हत्या की साजिश किसने रची थी और वारदात को अंजाम देने के पीछे क्या वजह थी। द...

महकार हत्याकांड में एसपी का बड़ा एक्शन: पथराव की शिकायत के बाद कार्रवाई में ढिलाई पड़ी भारी, शाहपुर चौकी प्रभारी राजन सस्पेंड; हत्या के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Image
सोनू मसूदी गढ़मुक्तेश्वर। शाहपुर गांव में हुए चर्चित महकार हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर शाहपुर चौकी प्रभारी राजन को एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर रविवार दोपहर यह कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी के निलंबन के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। पथराव की शिकायत के बाद नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई बताया गया कि शुक्रवार रात शाहपुर गांव निवासी गीता के मकान पर कुछ लोगों ने पथराव किया था। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी नामजद आरोपितों के खिलाफ समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसी दौरान विवाद और गंभीर हो गया। फार्म हाउस पर महकार की हत्या शनिवार को आरोपित पक्ष के लोग गीता के भाई महकार के फार्म हाउस पर पहुंच गए। वहां महकार पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलि...

गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दिल्ली का सफर बना चार युवकों का आखिरी सफर, थार पलटी; किशोर घायल

Image
साहिल अंसारी हापुड़, गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। बदायूं से दिल्ली जा रही थार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय किशोर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को उपचार के लिए सीएचसी सिखेड़ा पहुंचाया। चार युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 11:56 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि गंगा एक्सप्रेसवे पर थार संख्या डीएल 8सीबीएल 9822 दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई है। सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। वाहन में सवार लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में जोगिंदर (26) पुत्र झाझन सिंह निवासी ग्राम पालपुर, थाना बिल्सी, जिला बदायूं, सुखबीर (25) पुत्र होती लाल, जसवंत (20) पुत्र होती लाल निवासी मेवली, थाना उघैती, जिला बदायूं तथा रवि (20) पुत्र करण सिंह निवासी ग्राम पुरद...

सोशल मीडिया पर मिली सूचना से पुलिस ने टाली अनहोनी, युवक को सुरक्षित किया

Image
साहिल अंसारी हापुड़ : थाना क्षेत्र के ग्राम हरनाथपुर कोटा में सोशल मीडिया के माध्यम से मिली संवेदनशील सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को सुरक्षित कर लिया। सूचना मिलते ही मुदाफरा चौकी इंचार्ज रोहित कुमार तत्काल युवक के घर पहुंचे और उससे बातचीत कर स्थिति को संभाला। पुलिस की तत्परता से संभावित अनहोनी को समय रहते टाल दिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम हरनाथपुर कोटा निवासी निखिल कुमार पुत्र कमल सिंह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मुदाफरा चौकी इंचार्ज रोहित कुमार ने बिना देरी किए युवक के घर पहुंचकर उसकी स्थिति की जानकारी ली और उसे सुरक्षित किया। चौकी इंचार्ज रोहित कुमार ने युवक से बातचीत कर उसे समझाया कि जीवन में आने वाली परेशानियों का सामना धैर्य के साथ करना चाहिए। उन्होंने युवक को परिवार के सदस्यों और भरोसेमंद लोगों से अपनी परेशानी साझा करने की सलाह दी। साथ ही भविष्य में किसी भी विपरीत परिस्थिति में इस प्रकार का कदम नहीं उठाने के लिए समझाया। पुलिस की त्वरित...

अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Image
साहिल अंसारी जागरण संवाददाता, हापुड़ : बाबूगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देश पर जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 अगस्त की रात बाबूगढ़ पुलिस संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्राम कोटा हरनाथपुर के पास जाहिरवीर मंदिर से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित की पहचान सोनू उर्फ चीनू पुत्र सुरेश निवासी ग्राम मुदाफरा, थाना बाबूगढ़ के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बरामद चाकू को कब्जे में लेकर आरोपित के विरुद्ध बाबूगढ़ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 268/2026, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को आवश्यक कानू...

नेपाल त्रासदी ने झकझोरा OMG स्कूल परिवार का दिल, डॉ. विपिन पोसवाल बोले- इस कठिन घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़े हैं

Image
साहिल अंसारी , हापुड़ : नेपाल में हुई दुखद एवं हृदयविदारक त्रासदी ने हर किसी को झकझोर दिया है। इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति हापुड़ के मुदाफरा स्थित OMG स्कूल परिवार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। विद्यालय परिवार ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। OMG स्कूल परिवार की ओर से जारी संवेदना संदेश में कहा गया कि अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के दुख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। यह त्रासदी मानवता के लिए बेहद पीड़ादायक क्षण है। विद्यालय परिवार इस कठिन समय में नेपाल के सभी प्रभावित परिवारों के साथ भावनात्मक रूप से खड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। विद्यालय प्रबंधन ने आपदा के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे लोगों के साहस और सेवा-भाव की भी सराहना की। कहा कि संकट की घड़ी में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आगे आना मानवता की सच्ची मिसाल है। राहत और बचाव कार्य में ...

जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए दो आरोपित, शाब्दीपुर की मढ़ैया के पास पुलिस ने की कार्रवाई; नकदी और ताश के पत्ते बरामद

Image
सोनू मसूदी , हापुड़ : हाफिजपुर थाना पुलिस ने जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाब्दीपुर की मढ़ैया के पास कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपितों के कब्जे से 1110 रुपये की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में जुआ और सट्टे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शाब्दीपुर की मढ़ैया के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो आरोपितों को पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपितों के कब्जे से 1110 रुपये की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अमित पुत्र श्रीचन्द्र और टोनी पुत्र शंकरलाल निवासी ग्राम उबारपुर, थाना हाफिजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद नकदी और ताश के पत्तों को कब्जे में लेकर दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में जुआ और सट्टा खेलने वाल...

चमरी में मारपीट के मामले में आठ आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

Image
साहिल अंसारी , हापुड़ : नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपित मोहल्ला चमरी के रहने वाले हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर कोतवाली पुलिस को मोहल्ला चमरी में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की घटना की जानकारी मिली थी। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 497/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(2), 125 बीएनएस और सात सीएल एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए विशाल शर्मा पुत्र रघुनंदन शर्मा, संजय पुत्र राकेश कुमार, राहुल त्यागी और रोहित त्यागी पुत्र प्रमोद त्यागी, शाहरुख और फिरोज पुत्र बाबू खां, मुनीष पुत्र आरफीन तथा रोहिल पुत्र हनीफ को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित मोहल्ला चमरी के निवासी हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुस...

आधी रात सोती दो बहनों पर तेजाब से हमला, चीख-पुकार से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में मेरठ रेफर, एक आरोपित हिरासत में

Image
साहिल अंसारी  हापुड़ : सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव माधापुर में शनिवार देर रात घर में सो रही दो बहनों पर तेजाब से हमला किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। अचानक हुए हमले में दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। चीख-पुकार सुनकर स्वजन की नींद खुली तो घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार माधापुर गांव निवासी दोनों बहनें शनिवार रात करीब डेढ़ बजे घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनके ऊपर तेजाब फेंक दिया। अचानक हुए हमले से दोनों बहनें चीखने लगीं। उनकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। कुछ ही देर में आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो गांव में भी हड़कंप मच गया। स्वजन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायल बहनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, ल...

तेज रफ्तार पिकअप ने सब्जी लेने निकली महिला को रौंदा, उपचार के दौरान मौत से मचा कोहराम

Image
साहिल अंसारी हादसे के बाद स्वजन और मोहल्ले के लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा; पुलिस ने पिकअप कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया हापुड़ : नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर शनिवार शाम तेज रफ्तार पिकअप ने सब्जी लेने जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। हादसे के बाद आक्रोशित स्वजन और मोहल्ले के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और दुर्घटना में शामिल पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। मोहल्ला कोटला मेवतियान निवासी मुन्नी देवी (46) पत्नी रोहताश शनिवार शाम करीब छह बजे घर से सब्जी खरीदने के लिए निकली थीं। वह बुलंदशहर रोड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-त...

गाली-गलौज के विवाद में अधिवक्ता के मुंशी की पीट-पीटकर हत्या, मेरठ में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Image
साहिल अंसारी पिछले कई दिनों से पड़ोसियों से चल रहा था विवाद, अंडा फैक्ट्री के पास घेरकर किया हमला; गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौधरी गांव में पिछले कई दिनों से चल रहा गाली-गलौज का विवाद शुक्रवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। अंडा फैक्ट्री के पास कुछ लोगों ने अधिवक्ता के मुंशी को घेरकर उसके साथ मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल मुंशी को स्वजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। शाहपुर चौधरी गांव निवासी महकर सिंह (52) गाजियाबाद में एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का काम करते थे। बताया गया है कि पिछले कई दिनों से उनका पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते शुक्रवार शाम वह अंडा फैक्ट्री के पास पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में महकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर पर चोटें आईं। घटना की जानकारी मि...

ढाई साल से बिछड़े नौ मासूमों को एएचटीयू ने खोज निकाला, बच्चों को देखते ही छलक पड़े परिजनों के आंसू

Image
साहिल अंसारी छह माह से ढाई साल तक से थे लापता, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने तलाशे सुराग; नौ परिवारों में फिर गूंजी बच्चों की किलकारी हापुड़। किसी मां की आंखें अपने बेटे की राह देख रही थीं तो किसी पिता को बेटी के लौटने का इंतजार था। छह माह से लेकर ढाई साल तक लापता रहे नौ बच्चों की तलाश में उनके परिजन लगातार उम्मीद लगाए बैठे थे। आखिरकार हापुड़ पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने विशेष अभियान चलाकर इन सभी नौ बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। लंबे अरसे बाद बच्चों को सामने देखकर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। पुलिस की इस कार्रवाई से नौ परिवारों में फिर से खुशियां लौट आईं। पुराने मामलों की फाइलें खंगालीं, सुराग जोड़कर पहुंची बच्चों तक पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बच्चों के लापता होने की शिकायतें दर्ज थीं। कई मामले ऐसे थे, जिनमें महीनों से बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। एएचटीयू टीम ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुराने रिकॉर्ड और गुमशुदगी से संबंधित जानकारी जुटाई। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और स्थानीय ...

लाखों राहगीरों की राह में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं; ई-रिक्शा पलटने से आए दिन चोटिल हो रहे यात्री

Image
साहिल अंसारी हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित वार्ड नंबर-40 में स्टेट बैंक के पास गली नंबर-4 के सामने रास्ते के बीचोंबीच टूटी पुलिया लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां दिनभर बड़ी संख्या में राहगीरों और वाहनों का आवागमन रहता है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट जाते हैं, जिससे उनमें सवार यात्रियों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त हालत में है। रास्ते के बीच में गड्ढा और टूटा हिस्सा होने के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। खासकर ई-रिक्शा चालकों को यहां से निकलने में काफी परेशानी होती है। कई बार पहिया टूटे हिस्से में फंसने से ई-रिक्शा पलट जाता है। इससे सवारियों के चोटिल होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। 1076 पर शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई अधिवक्ता अब्दुल कादिर ने बताया कि पुलिया की समस्या को लेकर वार्डवासियों ने कई बार वार्ड मेंबर ...

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार नामजद आरोपित गिरफ्तार

Image
साहिल अंसारी  हापुड़ देहात थाना पुलिस ने महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में नामजद वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को ततारपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हापुड़ देहात पुलिस को दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपित के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ततारपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर हापुड़ देहात थाने में मुकदमा अपराध संख्या 367/26 दर्ज किया गया था। मुकदमे में बीएनएस की धारा 64(1), 123, 308(2) और 351(3) के तहत कार्रवाई की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही आरोपित पर धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। गिरफ्तार आरोपित की पहचान शरीफ पुत्र मौ. हनीफ निवासी ग्राम असौड़ा, ...

वाहन चोरों पर पिलखुवा पुलिस का शिकंजा, बाइक चोरी का अल्प समय में राजफाश; आरोपित गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल व चाकू बरामद

Image
साहिल अंसारी पिलखुवा। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिलखुवा पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का अल्प समय में राजफाश कर एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अपराध की रोकथाम और वांछित एवं वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को आनंदा पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ और जांच के दौरान उसके पास मौजूद मोटरसाइकिल के चोरी की होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहित पुत्र रामवीर निवासी ग्राम शाहपुर फगौता, थाना पिलखुवा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या यूपी-37ए-1231 बरामद की है। यह मोटरसाइकिल थाना पिलखुवा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 449/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है। पुलिस के मुताबिक, बाइक चोरी क...

अच्छेजा में बेखौफ चोरों का आतंक, खड़ी बस का ताला तोड़कर एलसीडी-कैमरे समेत कीमती सामान उड़ाया

Image
साहिल अंसारी हापुड़। टीपी नगर थाना क्षेत्र के अच्छेजा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास खड़ी बस को चोरों ने रात में निशाना बना लिया। चोर बस का ताला तोड़कर अंदर लगी एलसीडी, एम्पलीफायर, इनवर्टर और कैमरे समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह बस पर पहुंचे चालक को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार चालक ने 27 अगस्त की रात बस को अच्छेजा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास खड़ा किया था। इसके बाद वह वहां से चला गया। रात में किसी समय चोरों ने बस का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान चोरी कर लिया। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। 28 अगस्त की सुबह चालक बस के पास पहुंचा तो ताला टूटा देखकर उसे चोरी का पता चला। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर एलसीडी, एम्पलीफायर,  और कैमरे गायब मिले। चालक ने आसपास चोरी हुए सामान की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने टीपी नगर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक...

विकास भवन के अंदर खड़ा ऑटो बना चोरों का निशाना, 16 हजार का सामान लेकर फरार हुए चोर

Image
साहिल अंसारी हापुड़। विकास भवन के अंदर खड़े ऑटो से अज्ञात चोर करीब 15 से 16 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। ऑटो मालिक बिल देने के लिए कुछ देर के लिए कार्यालय के अंदर गया था। वापस लौटने पर ऑटो में रखा सामान गायब मिला। पीड़ित ने हापुड़ नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। असौड़ा की अमन कालोनी निवासी शरूदीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 27 अगस्त को शाम करीब 4:10 बजे अपने ऑटो से विकास भवन पहुंचा था। उसे अधिशासी अभियंता के कक्ष में पर्दे और तौलिये का बिल देना था। उसने अपना ऑटो विकास भवन परिसर के अंदर खड़ा किया और बिल देने के लिए कार्यालय में चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो ऑटो में रखा सामान गायब मिला। पीड़ित के अनुसार ऑटो में करीब 20-22 ऊनी बैंड की चादर और 10-12 जोड़ी ड्राईक्लीन के कपड़े रखे हुए थे। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 15 से 16 हजार रुपये बताई गई है। ऑटो से सामान गायब होने के बाद पीड़ित ने विकास भवन परिसर और आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन चोरी हुए सामान का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने हापुड़ नगर कोतवाली पहुंचकर ...