हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या का पुलिस ने लिया हिसाब! दो शूटर मोहित-सुमित मुठभेड़ में मारे गए, गोगी गैंग से कनेक्शन; दो बदमाश अभी फरार

सोनू मसूदी

शामली, संवाददाता। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 26 अगस्त को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो शूटरों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। मारे गए बदमाशों की पहचान मोहित और सुमित के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों का संबंध गोगी गैंग से था और वे गैंग के लिए शूटर के तौर पर काम करते थे।

अंकित बालियान की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की थीं। पुलिस लगातार संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने मोहित और सुमित की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों शूटर मारे गए।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में दोनों के अंकित बालियान की हत्या में शामिल होने की बात सामने आई है। उनके आपराधिक इतिहास और गैंग से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अंकित की हत्या की साजिश किसने रची थी और वारदात को अंजाम देने के पीछे क्या वजह थी।

दो शूटर अभी पुलिस की पकड़ से दूर

हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे दो अन्य शूटर आर्यन और सत्यम अभी फरार हैं। दोनों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आसपास के जिलों के साथ हरियाणा में भी संभावित ठिकानों पर पुलिस निगरानी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है। फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल