Posts

Showing posts from July, 2026

पत्नी के नाम जमीन कराने के विवाद में जीजा पर जानलेवा हमला, दो सालों पर मुकदमा

Image
जगदीश माकन हापुड़। कपूरपुर थाना क्षेत्र के कमरुद्दीन नगर (समाना) गांव में पत्नी के नाम जमीन कराने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर उसके दो सालों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में नवरत्न पुत्र स्वर्गीय वीरपाल सिंह ने बताया कि वह कमरुद्दीन नगर (समाना) का निवासी है। आरोप है कि उसके दोनों साले राहुल निवासी गांव औगीपुर, थाना चंडौस, जिला अलीगढ़ और पियूष निवासी देदामई उसे अपने साथ ले गए। वहां पहले उसे शराब पिलाई गई और फिर उसकी पत्नी गीता के नाम जमीन करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर राहुल ने कथित तौर पर लोहे की एंगल से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का कहना है कि हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घायल नवरत्न ने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।...

हापुड़ में महिला ने भाइयों पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप, संपत्ति विवाद में गोली चलाने सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Image
साहिल अंसारी हापुड़। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला ने अपने सगे और चचेरे भाइयों पर घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नई मंडी गिरधारीनगर निवासी कविता सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 1 जून 2026 की रात करीब ढाई बजे वह अपने घर में सो रही थीं। आहट होने पर जब वह दूसरे कमरे में पहुंचीं तो देखा कि उनके भाई चन्द्रशेखर, सरदार भगत सिंह तथा चचेरे भाई गुट्टू और बिट्टू दीवार फांदकर घर में घुसे हुए थे। आरोप है कि कमरे की लाइट जलते ही आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और सरदार भगत सिंह ने उन पर गोली चला दी। गोली खिड़की की जाली को चीरते हुए अंदर आई, लेकिन वह नीचे झुक गईं, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी संपत्ति के लालच में पहले भी कई बार उन पर हमला कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि 3 मई 2026 को मेरठ के काजीपुर स्थित पैतृक...

हापुड़ न्यायालय की बिना अनुमति वीडियोग्राफी कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप, संचालक समेत तीन पर प्राथमिकी

Image
सोनू मसूदी हापुड़। न्यायालय परिसर, न्यायालय कक्ष और पीठासीन अधिकारी के प्रतिबंधित कक्ष की कथित रूप से बिना अनुमति वीडियोग्राफी कर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सलीम को सौंपी गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हापुड़ न्यायालय के पेशकार अरुण कुमार ने 31 जुलाई को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विजय डोगरार नामक इंस्टाग्राम खाते के संचालक और उसके साथ मौजूद दो अन्य व्यक्तियों ने कथित तौर पर बिना अनुमति न्यायालय परिसर में प्रवेश किया। आरोप है कि न्यायालय कक्ष, आंतरिक परिसर और पीठासीन अधिकारी के प्रतिबंधित कक्ष में भी वीडियोग्राफी की गई। तहरीर के अनुसार, संबंधित वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक और मिथ्या शीर्षक के साथ प्रसारित किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस गतिविधि से न्यायालय की गरिमा प्रभावित होने के साथ ही न्यायिक संस्था के प्रति आम लोगों में भ्रम और अविश्वास पैदा होने की आशंका है। न्यायालय की सुरक्षा, गोपनीयता और न्यायिक अभिलेखों की संवेदनशीलता को लेकर भी चिंता ज...

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हापुड़ नगर पुलिस ने दबोचा, पॉक्सो एक्ट में था वांछित

Image
सोनू मसूदी हापुड़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना हापुड़ नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 406/2026 में आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म करने तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही थी। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने प्रीत विहार बिजलीघर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितिन पुत्र कालीचरण निवासी बिजेंद्र आदर्श बाल स्कूल के पास, मोहल्ला चमरी, थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी को थाना हापुड़ नगर पुलिस की टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक सौरभ सिंह तथा हेड क...

कमिश्नर के निरीक्षण के बाद डीएम ने गंगा घाट पर संभाला मोर्चा, कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए सख्त निर्देश

Image
साहिल अंसारी हापुड़। सावन माह की कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। आयुक्त के जनपद भ्रमण एवं निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने प्रमुख गंगा घाट का दोबारा स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, गोताखोरों की तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधार कार्य तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आयुक्त के निर्देशों के अनुरूप कांवड़ यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमि...

रोजगार, कौशल विकास और युवा सशक्तिकरण पर आर्य कन्या पीजी कॉलेज में दो बड़े आयोजन, छात्राओं को करियर के साथ नशा मुक्ति का भी दिलाया संकल्प

Image
साहिल अंसारी हापुड़। आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ में शुक्रवार को छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए करियर काउंसलिंग समिति एवं प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय सभागार में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनकी योग्यता के अनुरूप करियर का चयन करने, कौशल विकास करने तथा रोजगार के बेहतर अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि कला एवं वाणिज्य संकाय की स्नातक छात्राओं के लिए बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर, जूनियर एसोसिएट तथा विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी जैसे पदों पर रोजगार की अच्छी संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और चयन प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान यश अग्रवाल, गीतेश और जावेद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मनीला रोहतगी ने किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प...

पॉक्सो एक्ट के मामले में सिम्भावली पुलिस का शिकंजा, नाबालिग का जबरन गर्भपात कराने के आरोपी सहअभियुक्त की गिरफ्तारी

Image
साहिल अंसारी हापुड़। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिम्भावली पुलिस ने नाबालिग का कथित रूप से जबरन गर्भपात कराने के मामले में वांछित सहअभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोचकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, थाना सिम्भावली में दर्ज मुकदमा संख्या 151/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 89, 61(2), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 17 के तहत मामला दर्ज है। इसी प्रकरण में वांछित चल रहे सन्त गिरी पुत्र स्वर्गीय उमराव गिरी, निवासी ग्राम फरीदपुर गोसाई, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़ को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी इस मामले में सहअभियुक्त है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई भी जारी रहेगी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में भी थाना सिम्भावली में मारपीट, घर में घुसकर हम...

रास्ते में रोककर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी, बाबूगढ़ थाने में दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Image
सोनू मसूदी हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के उपैड़ा गांव में एक युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में उपैड़ा निवासी अचल त्यागी पुत्र नितिन त्यागी ने बताया कि 29 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घेर से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में टेंट की दुकान के सामने गांव के ही सचिन पुत्र सुखवीर और अर्जुन पुत्र चुन्नी ने उसे रोक लिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और अपशब्द कहे। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने पुलिस को सूचना देने की बात कही तो दोनों आरोपियों ने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित बाबूगढ़ थाने पहुंचा और घटना की लिखित शिकायत दी। तहरीर के आधार पर बाबूगढ़ थाना पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी...

हापुड़ में 16 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला, पेचकस और धारदार हथियारों से किए ताबड़तोड़ वार; 10-12 लोगों पर मुकदमा

Image
साहिल अंसारी हापुड़। कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के फ्रीगंज रोड पर 16 वर्षीय किशोर पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत 10-12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असौड़ा गांव निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र वासुदेव बुधवार रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच गांव से हापुड़ रिश्तेदारी में जा रहा था। आरोप है कि फ्रीगंज रोड पर भानू त्यागी उर्फ डेरी वाला, लवी, शिवम, कार्तिक, वासु और 10-12 अन्य लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवाकर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने पेचकस और सूंवा जैसे धारदार हथियारों से वासुदेव की छाती, सिर, गर्दन और कलाई पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आरोप है कि हमलावर उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद असौड़ा के लोगों ने घायल किशोर को अचेत अवस्था में देखा और उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर गाली-गलौज, जान से मारन...

हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: नारियल विक्रेता के भाई की हालत नाजुक, इलाज में तीन लाख खर्च; पुलिस ने दर्ज किया केस

Image
साहिल अंसारी हापुड़। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से नारियल पानी बेचने वाले दो भाई गंभीर हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है और वह मेरठ के एक निजी अस्पताल में कोमा की हालत में आईसीयू में भर्ती है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पुलिस लाइन मेरठ रोड निवासी सलीम शेख अपने भाई वसीम अकरम के साथ नारियल पानी बेचने का कार्य करते हैं। 29 जुलाई की दोपहर करीब 2:30 बजे दोनों भाई स्प्लेंडर प्लस बाइक से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। रास्ते में भूख लगने पर उन्होंने बालाजी ढाबे के पास अपनी बाइक रोक दी। आरोप है कि तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही एक बाइक ने उनकी खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े, जबकि आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गए। हादसे में वसीम अकरम के सिर में गंभीर चोट आई। उनका उपचार मेरठ के दयावती अस्पताल में चल रहा है, जहां वह कोमा की स्थिति में आईसीयू में भर्ती हैं। परिजनों का कहना ...

धौलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज

Image
साहिल अंसारी हापुड़। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धौलाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार नई निधावली गंग नहर की पटरी पर स्थित पीर की मजार के पास चेकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। पूछताछ और जांच में उनके कब्जे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (यूपी 37 वाई 0692) बरामद हुई, जो थाना धौलाना में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे से संबंधित निकली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असलम उर्फ नटिया पुत्र गरीबा निवासी ग्राम देहरा और इरफान उर्फ फाता पुत्र आस मोहम्मद निवासी ग्राम देहरा, थाना धौलाना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमे में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार असलम उर्फ नटिया पर हापुड़, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में वाहन चोरी, लूट, अवैध हथियार, गैंगस्टर और अन्य गंभीर धाराओं के दो...

रजापुर मारपीट कांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा भी बरामद

Image
साहिल अंसारी हापुड़। थाना सिम्भावली पुलिस ने ग्राम रजापुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिम्भावली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 186/2026, धारा 115(2), 352 व 351(3) बीएनएस में वांछित आरोपी पंकज कुमार पुत्र अनुप सिंह, निवासी ग्राम जखेड़ा रहमतपुर, थाना बहादुरगढ़ को ग्राम सलोनी नहर पटरी तिराहे से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार की बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अलग से मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।...

हापुड़ पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं दो नई इंटरसेप्टर बाइक, ट्रैफिक व्यवस्था होगी और मजबूत

Image
साहिल अंसारी हापुड़। जनपद में यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के लिए हापुड़ पुलिस को दो नई दोपहिया इंटरसेप्टर बाइक मिली हैं। गुरुवार को पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में दोनों बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने तैनात पुलिसकर्मियों को प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराया जाए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नई इंटरसेप्टर बाइकों के संचालन से व्यस्त मार्गों पर पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति पर तेजी से नियंत्रण पाने, सड़क दुर्घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। दोपहिया वाहन होने के कारण ये बाइक संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी आसानी से पहुंच सकेंगी। हापुड़ पुलिस का कहना है कि आधुनिक संसाधनों से यातायात व्यवस्...

हाफिजपुर पुलिस की कार्रवाई: संदिग्ध युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू के साथ भेजा जेल

Image
साहिल अंसारी हापुड़। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाफिजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, थाना हाफिजपुर की टीम रामपुर अंडरपास के पास गंदे नाले के निकट संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इब्राहिम पुत्र शौकीन निवासी डवारसी, थाना मसूरी, जनपद गाजियाबाद कमिश्नरेट के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना हाफिजपुर में आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक संजीव कुमार और उपनिरीक्षक ललित कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ...

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवती घायल, दो माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Image
साहिल अंसारी हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवती के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने करीब दो माह बाद बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद घायल युवती का उपचार चलता रहा, जिसके कारण परिजन अब पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस के अनुसार, हरिद्वारी नगर, मोदीनगर रोड निवासी प्रीति चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि 30 मई 2026 की रात करीब 9:45 बजे वह अपनी भांजी सृष्टि के साथ नूरपुर हाउस, मोदीनगर रोड के सामने से गुजर रही थीं। इसी दौरान ओवरब्रिज की ओर से आ रही बाइक संख्या UP15EJ3904 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सृष्टि को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सृष्टि गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस महिला गार्ड की मदद से उसे जिला सरकारी अस्पताल, दस्तोई रोड में भर्ती कराया गया, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। परिजनों के अनुसार घायल युवती का लगातार उपचार चल रहा था, इसलिए तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी। उपचार के बाद प्रीति चौधरी ने 29 जुलाई को नगर कोतवाली पहुंचकर बाइक स्वामी...

सिगरेट पिलाकर बनाया वीडियो, फिर धमकी देकर 98 वर्षीय दादी तक के गहने हड़पने का आरोप

Image
साहिल अंसारी हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र की संजय विहार आवास विकास कॉलोनी में मानसिक रूप से कमजोर युवक को ब्लैकमेल कर घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण निकलवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय विहार निवासी ओमवीर नागर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र गर्वित से मयंक और निहाल ने दोस्ती कर ली थी। दोनों अक्सर उस समय घर आते थे, जब परिवार के अन्य सदस्य मौजूद नहीं होते थे। कुछ समय बाद घर की अलमारी से करीब तीन तोला सोने की चेन, एक टीका, अंगूठी समेत अन्य कीमती सामान गायब मिला। परिजनों ने गर्वित से पूछताछ की तो उसने बताया कि सिर में चोट लगने के कारण वह मानसिक रूप से कमजोर है। इसका फायदा उठाकर मयंक और निहाल ने उसे सिगरेट पिलाई और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे घर से जेवर और अन्य सामान निकलवाते रहे। आरोप है कि आरोपितों ने 98 वर्षीय दादी के गले से भी सोने की चेन धोखे से उतार ली और उसकी जगह नकली चेन पहना दी। पीड़ित के अनुसार, शिकायत करने पर मयंक क...