रास्ते में रोककर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी, बाबूगढ़ थाने में दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज


सोनू मसूदी


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के उपैड़ा गांव में एक युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में उपैड़ा निवासी अचल त्यागी पुत्र नितिन त्यागी ने बताया कि 29 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घेर से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में टेंट की दुकान के सामने गांव के ही सचिन पुत्र सुखवीर और अर्जुन पुत्र चुन्नी ने उसे रोक लिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और अपशब्द कहे।

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने पुलिस को सूचना देने की बात कही तो दोनों आरोपियों ने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित बाबूगढ़ थाने पहुंचा और घटना की लिखित शिकायत दी।

तहरीर के आधार पर बाबूगढ़ थाना पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल