पत्नी के नाम जमीन कराने के विवाद में जीजा पर जानलेवा हमला, दो सालों पर मुकदमा

जगदीश माकन

हापुड़। कपूरपुर थाना क्षेत्र के कमरुद्दीन नगर (समाना) गांव में पत्नी के नाम जमीन कराने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर उसके दो सालों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में नवरत्न पुत्र स्वर्गीय वीरपाल सिंह ने बताया कि वह कमरुद्दीन नगर (समाना) का निवासी है। आरोप है कि उसके दोनों साले राहुल निवासी गांव औगीपुर, थाना चंडौस, जिला अलीगढ़ और पियूष निवासी देदामई उसे अपने साथ ले गए। वहां पहले उसे शराब पिलाई गई और फिर उसकी पत्नी गीता के नाम जमीन करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर राहुल ने कथित तौर पर लोहे की एंगल से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित का कहना है कि हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

घायल नवरत्न ने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत