हाफिजपुर पुलिस की कार्रवाई: संदिग्ध युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू के साथ भेजा जेल



साहिल अंसारी

हापुड़। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाफिजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, थाना हाफिजपुर की टीम रामपुर अंडरपास के पास गंदे नाले के निकट संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इब्राहिम पुत्र शौकीन निवासी डवारसी, थाना मसूरी, जनपद गाजियाबाद कमिश्नरेट के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना हाफिजपुर में आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक संजीव कुमार और उपनिरीक्षक ललित कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत