कमिश्नर के निरीक्षण के बाद डीएम ने गंगा घाट पर संभाला मोर्चा, कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए सख्त निर्देश


साहिल अंसारी

हापुड़। सावन माह की कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। आयुक्त के जनपद भ्रमण एवं निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने प्रमुख गंगा घाट का दोबारा स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, गोताखोरों की तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधार कार्य तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आयुक्त के निर्देशों के अनुरूप कांवड़ यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की चूक स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को 24 घंटे फील्ड में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर पूरी की जा रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल