रजापुर मारपीट कांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा भी बरामद


साहिल अंसारी

हापुड़। थाना सिम्भावली पुलिस ने ग्राम रजापुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिम्भावली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 186/2026, धारा 115(2), 352 व 351(3) बीएनएस में वांछित आरोपी पंकज कुमार पुत्र अनुप सिंह, निवासी ग्राम जखेड़ा रहमतपुर, थाना बहादुरगढ़ को ग्राम सलोनी नहर पटरी तिराहे से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार की बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अलग से मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, कांस्टेबल रवि यादव तथा होमगार्ड अरविन्द कुमार शामिल रहे।



Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल