तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवती घायल, दो माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा
साहिल अंसारी
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवती के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने करीब दो माह बाद बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद घायल युवती का उपचार चलता रहा, जिसके कारण परिजन अब पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे।
पुलिस के अनुसार, हरिद्वारी नगर, मोदीनगर रोड निवासी प्रीति चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि 30 मई 2026 की रात करीब 9:45 बजे वह अपनी भांजी सृष्टि के साथ नूरपुर हाउस, मोदीनगर रोड के सामने से गुजर रही थीं। इसी दौरान ओवरब्रिज की ओर से आ रही बाइक संख्या UP15EJ3904 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सृष्टि को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में सृष्टि गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस महिला गार्ड की मदद से उसे जिला सरकारी अस्पताल, दस्तोई रोड में भर्ती कराया गया, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। परिजनों के अनुसार घायल युवती का लगातार उपचार चल रहा था, इसलिए तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी।
उपचार के बाद प्रीति चौधरी ने 29 जुलाई को नगर कोतवाली पहुंचकर बाइक स्वामी एवं चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। बाइक के पंजीकरण विवरण, चालक की पहचान तथा दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाजाएगी
Comments
Post a Comment