धौलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज


साहिल अंसारी

हापुड़। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धौलाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार नई निधावली गंग नहर की पटरी पर स्थित पीर की मजार के पास चेकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। पूछताछ और जांच में उनके कब्जे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (यूपी 37 वाई 0692) बरामद हुई, जो थाना धौलाना में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे से संबंधित निकली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असलम उर्फ नटिया पुत्र गरीबा निवासी ग्राम देहरा और इरफान उर्फ फाता पुत्र आस मोहम्मद निवासी ग्राम देहरा, थाना धौलाना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमे में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार असलम उर्फ नटिया पर हापुड़, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में वाहन चोरी, लूट, अवैध हथियार, गैंगस्टर और अन्य गंभीर धाराओं के दो दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इरफान उर्फ फाता के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य मामलों सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

थाना धौलाना पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों और वाहन चोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल