नेपाल त्रासदी ने झकझोरा OMG स्कूल परिवार का दिल, डॉ. विपिन पोसवाल बोले- इस कठिन घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़े हैं


साहिल अंसारी

, हापुड़ : नेपाल में हुई दुखद एवं हृदयविदारक त्रासदी ने हर किसी को झकझोर दिया है। इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति हापुड़ के मुदाफरा स्थित OMG स्कूल परिवार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। विद्यालय परिवार ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

OMG स्कूल परिवार की ओर से जारी संवेदना संदेश में कहा गया कि अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के दुख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। यह त्रासदी मानवता के लिए बेहद पीड़ादायक क्षण है। विद्यालय परिवार इस कठिन समय में नेपाल के सभी प्रभावित परिवारों के साथ भावनात्मक रूप से खड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

विद्यालय प्रबंधन ने आपदा के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे लोगों के साहस और सेवा-भाव की भी सराहना की। कहा कि संकट की घड़ी में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आगे आना मानवता की सच्ची मिसाल है। राहत और बचाव कार्य में जुटे प्रत्येक व्यक्ति के प्रयासों को विद्यालय परिवार ने नमन किया।

प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं

OMG स्कूल, मुदाफरा के चेयरमैन डॉ. विपिन पोसवाल ने कहा कि नेपाल में हुई यह त्रासदी मानवता के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षण है। इस कठिन घड़ी में OMG स्कूल परिवार नेपाल के प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ा है। अपनों को खोने का दर्द बेहद गहरा होता है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है।

डॉ. पोसवाल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवारों को दुख सहने की शक्ति मिले और आपदा से प्रभावित लोगों के जीवन में जल्द शांति एवं सामान्य स्थिति लौटे। उन्होंने राहत और बचाव कार्य में जुटे सभी लोगों के साहस, समर्पण और सेवा-भाव को नमन किया।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल