चमरी में मारपीट के मामले में आठ आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

साहिल अंसारी

, हापुड़ : नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपित मोहल्ला चमरी के रहने वाले हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर कोतवाली पुलिस को मोहल्ला चमरी में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की घटना की जानकारी मिली थी। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 497/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(2), 125 बीएनएस और सात सीएल एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए विशाल शर्मा पुत्र रघुनंदन शर्मा, संजय पुत्र राकेश कुमार, राहुल त्यागी और रोहित त्यागी पुत्र प्रमोद त्यागी, शाहरुख और फिरोज पुत्र बाबू खां, मुनीष पुत्र आरफीन तथा रोहिल पुत्र हनीफ को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित मोहल्ला चमरी के निवासी हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार विवाद के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपितों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नितिन चौधरी, हेड कांस्टेबल दीपक मलिक, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, हेड कांस्टेबल विजय प्रताप सिंह और कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल