वाहन चोरों पर पिलखुवा पुलिस का शिकंजा, बाइक चोरी का अल्प समय में राजफाश; आरोपित गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल व चाकू बरामद

साहिल अंसारी

पिलखुवा। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिलखुवा पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का अल्प समय में राजफाश कर एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, अपराध की रोकथाम और वांछित एवं वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को आनंदा पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ और जांच के दौरान उसके पास मौजूद मोटरसाइकिल के चोरी की होने की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहित पुत्र रामवीर निवासी ग्राम शाहपुर फगौता, थाना पिलखुवा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या यूपी-37ए-1231 बरामद की है। यह मोटरसाइकिल थाना पिलखुवा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 449/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है।

पुलिस के मुताबिक, बाइक चोरी की घटना के बाद टीम ने जांच और सुरागरसी करते हुए आरोपित को चिह्नित किया। इसके बाद आनंदा पुलिया के पास कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के कब्जे से बाइक के साथ अवैध चाकू मिलने पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपित से पूछताछ कर उसके आपराधिक इतिहास और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवशंकर शर्मा, उपनिरीक्षक अनुज पाराशर, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल वकील अहमद शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल