Posts

संविधान की ताकत को रंगों से उकेरा, पोस्टर प्रतियोगिता में पूजा तेवतिया ने मारी बाजी

Image
इंडिया न्यूज़ 24 साहिल अंसारी आर्य कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने रचनात्मकता के जरिए समझाए संविधान के प्रमुख तत्व, मानसी गौतम और रमशा भी रहीं अव्वल हापुड़। भारतीय संविधान के प्रमुख तत्वों को पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित कर छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक क्लब ‘चाणक्य’ के तत्वावधान में शुक्रवार को ‘संविधान के प्रमुख तत्व’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक चित्रों और रंगों के माध्यम से संविधान की विशेषताओं को दर्शाते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके किया। इसके बाद राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमिता शर्मा ने प्रतियोगिता का संयोजन एवं संचालन किया। उन्होंने छात्राओं को भारतीय संविधान के प्रमुख तत्वों की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के निय...

पांच लाख के अवैध पटाखों के साथ आरोपित गिरफ्तार, छह कार्टून बरामद

Image
इंडिया न्यूज़ 24 साहिल अंसारी खेड़ा गेट के पास पिलखुवा पुलिस की कार्रवाई, दीपावली से पहले अवैध पटाखों के कारोबार पर शिकंजा हापुड़। दीपावली से पहले अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पिलखुवा पुलिस ने खेड़ा गेट के पास से एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए हैं। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराधों की रोकथाम और अवैध पटाखों व विस्फोटक पदार्थों की बिक्री तथा भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पिलखुवा पुलिस ने खेड़ा गेट के पास कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से छह कार्टून पटाखे बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपित की पहचान इरफान पुत्र खुशी मोहम्मद निवासी मोहल्ला सद्दीकपुरा, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर मामले में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक, अवैध...

कहासुनी के बाद हाथों में तमंचा और तलवार लेकर भिड़ीं दो महिलाएं, गिरफ्तार

Image
इंडिया न्यूज़ 24 साहिल अंसारी ऑपरेशन शस्त्र के तहत बहादुरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, एक अवैध तमंचा और तलवार बरामद हापुड़। मामूली कहासुनी के बाद विवाद इस कदर बढ़ गया कि दो महिलाएं हाथों में अवैध तमंचा और तलवार लेकर झगड़ने लगीं। सूचना मिलने पर बहादुरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक तलवार बरामद की है। दोनों महिलाएं गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर की निवासी हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन शस्त्र अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अवैध हथियार रखने और उनके इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के दौरान बहादुरगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में दो महिलाएं आपसी कहासुनी के बाद अवैध हथियार लेकर विवाद कर रही हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान सीमा पत्नी उमेश और राखी पत्नी रामकिशन निवासी ग्राम म...

नशे की लत से उजड़ते परिवार, महिलाओं पर बढ़ता बोझ

Image
इंडिया न्यूज़ 24 साहिल अंसारी छात्राओं ने रैली निकालकर जगाई अलख, नुक्कड़ नाटक में दिखाया नशे का दर्द नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो के नारों से गूंजा आर्य कन्या डिग्री कॉलेज  हापुड़। नशे की लत सिर्फ एक व्यक्ति का जीवन नहीं बिगाड़ती, बल्कि पूरे परिवार की खुशियां, आर्थिक स्थिति और भविष्य भी प्रभावित करती है। घर की जमा-पूंजी नशे में खर्च होने से परिवार आर्थिक संकट में घिर जाता है। इसका सबसे अधिक खामियाजा महिलाओं और बच्चों को भुगतना पड़ता है। घरेलू कलह, मानसिक प्रताड़ना और बच्चों की शिक्षा पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आर्य कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी। रैली, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। शुक्रवार को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. साधना तोमर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से संचालित मिशन शक्ति फेज-6 के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया...

बाबूगढ़ पुलिस ने निभाई परिवार जोड़ने की भूमिका, महिलाओं ने की सराहना

Image
इंडिया न्यूज़ 24 साहिल अंसारी घरेलू विवादों के निस्तारण के बाद महिलाओं को थाने बुलाकर किया सम्मानित, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने लिया फीडबैक हापुड़। घरेलू विवादों को सुलझाकर परिवारों के बीच आपसी समझ और विश्वास कायम करने में बाबूगढ़ पुलिस की भूमिका सामने आई है। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने पारिवारिक विवादों में समझौता होने के बाद संतुष्ट महिलाओं को थाने बुलाकर सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं को पटका पहनाकर उनका सम्मान किया गया और उनसे बातचीत कर यह भी जानकारी ली गई कि विवाद के निस्तारण के बाद उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। महिलाओं ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए मिशन शक्ति अभियान की सराहना की। शुक्रवार को थाना बाबूगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक मनीषा पाल और उनकी टीम ने महिलाओं से संवाद किया। पुलिस ने घरेलू विवादों और अन्य पारिवारिक प्रकरणों में कराए गए समझौतों के बाद महिलाओं की स्थिति का फॉलोअप लिया। उनसे पूछा गया कि क्या वे पुलि...

बाबूगढ़ पुलिस ने निभाई परिवार जोड़ने की भूमिका, महिलाओं ने की सराहना

Image
इंडिया न्यूज़ 24 साहिल अंसारी घरेलू विवादों के निस्तारण के बाद महिलाओं को थाने बुलाकर किया सम्मानित, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने लिया फीडबैक हापुड़। घरेलू विवादों को सुलझाकर परिवारों के बीच आपसी समझ और विश्वास कायम करने में बाबूगढ़ पुलिस की भूमिका सामने आई है। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने पारिवारिक विवादों में समझौता होने के बाद संतुष्ट महिलाओं को थाने बुलाकर सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं को पटका पहनाकर उनका सम्मान किया गया और उनसे बातचीत कर यह भी जानकारी ली गई कि विवाद के निस्तारण के बाद उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। महिलाओं ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए मिशन शक्ति अभियान की सराहना की। शुक्रवार को थाना बाबूगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक मनीषा पाल और उनकी टीम ने महिलाओं से संवाद किया। पुलिस ने घरेलू विवादों और अन्य पारिवारिक प्रकरणों में कराए गए समझौतों के बाद महिलाओं की स्थिति का फॉलोअप लिया। उनसे पूछा गया कि क्या वे पुलि...

मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर रहा युवक ट्रेन से गिरा, दोनों पैर कटे

Image
इंडिया न्यूज़ 24 सोनू मसूदी साढ़े चार घंटे तक रेलवे ट्रैक के पास पड़ा रहा घायल, सुबह सात बजे चाय विक्रेता ने देखा गाजियाबाद। मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों का पीछा करना 18 वर्षीय युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि चलती ट्रेन में चढ़ रहे बदमाशों ने युवक को धक्का दे दिया, जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर रूप से घायल युवक करीब साढ़े चार घंटे तक रेलवे ट्रैक के पास पड़ा रहा, लेकिन समय पर किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे एक चाय विक्रेता ने उसे देखा और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को जिला एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का उपचार चल रहा है। घटना बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। सराय नजर अली निवासी रितिक की बहन पूजा के मुताबिक, उनकी मां ने रितिक को मोबाइल देकर कविनगर स्थित रामलीला मैदान जाने के लिए कहा था। वहां उनके भाई का टिक्की का ठेला लगा हुआ है। मां ने रितिक से यह भी कहा था कि रामलीला मैदान पहुंचने के बाद भाभी से फोन पर...

लोगों की सेहत से खिलवाड़! गंदगी के बीच बन रहा था देसी घीl

Image
साहिल अंसारी पाम आयल और क्रीम मिलने से गहराया मिलावट का संदेह, 5.35 लाख रुपये का माल जब्त संवाददाता, हापुड़। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पनीर, मावा, क्रीम और शहद के बाद अब देसी घी की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे मोदी नगर रोड स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारकर 892 किलोग्राम तैयार देसी घी सीज किया। फैक्ट्री परिसर में रिफाइंड पाम आयल और क्रीम भी मिली। निरीक्षण के दौरान प्रोसेसिंग क्षेत्र और उपकरणों पर गंदगी मिली, जबकि घी का भंडारण खाद्य पदार्थों के लिए अनुपयुक्त प्लास्टिक ड्रमों में किया जा रहा था। विभाग ने घी समेत चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ग्राम अब्दुल्लापुर बसंत उर्फ फरीदपुर गोयना, मोदी नगर रोड स्थित मैसर्स श्रेष्ठा फूड प्रोडक्ट्स का निरीक्षण किया। रात में की गई कार्रवाई के दौरान टीम को परिसर में करीब 892 किलोग्राम त...

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रैक्टर-कार की भीषण भिड़ंत, दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर

Image
इंडिया न्यूज़ 24 साहिल अंसारी ब्रजघाट पुलिस चेकपोस्ट के पास हादसा, ट्रैक्टर चालक समेत दो घायल , हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर देर शाम ट्रैक्टर और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद निवासी रहमत अली अपनी कार से दिल्ली-लखनऊ हाईवे से गुजर रहे थे। बताया गया कि जब वह ब्रजघाट पुलिस चेकपोस्ट के पास पहुंचे, तभी उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गए। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद जुटी लोगों की भीड़ हाईवे पर अचानक हुए हादसे के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को देखकर लोग भी हैरान रह गए। इस दौरान ...

दुकानों, होटलों और वर्कशाप पर छापेमारी, काम करते मिले चार बच्चे

Image
इंडिया न्यूज़ 24 साहिल अंसारी , हापुड़। जिले में बालश्रम के खिलाफ पुलिस और श्रम विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर चार बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कराया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) और श्रम प्रवर्तन अधिकारी की संयुक्त टीम ने हापुड़ नगर क्षेत्र में दुकानों, होटलों, कारखानों और वर्कशाप आदि पर चेकिंग की। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर बच्चे काम करते मिले। टीम ने चार बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर उनके संरक्षण की दिशा में कार्रवाई शुरू की है। प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर की चेकिंग गुरुवार को चलाए गए अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। टीम ने यह पता लगाने का प्रयास किया कि कहीं बच्चों से नियमों के विरुद्ध काम तो नहीं कराया जा रहा है। जांच के दौरान चार बाल श्रमिक मिलने पर उन्हें रेस्क्यू किया गया। मामले में संबंधित विभागों की ओर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बच्चों के अधिकारों की रक्षा पर जोर बालश्रम बच्चों के बचपन, शिक्षा और भविष्य को प्रभावित करता है। बच्चों को शिक्षा और सुरक...

नवादा के नवोदय विद्यालय में गूंजेगा फुटबॉल का रोमांच, डीएम ने किया वितरण

Image
इंडिया न्यूज़ 24 साहिल अंसारी खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को मिलेगा बढ़ावा, स्कूलों में खेलों पर जोर हापुड़। विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालय, नवादा में फुटबॉल फॉर स्कूल (एफ-4-एस) कार्यक्रम के तहत फीफा फुटबॉल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी कविता मीना ने छात्र-छात्राओं को फुटबॉल वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम भारत सरकार और फीफा का महत्वपूर्ण संयुक्त अभियान है। इसका उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में सहयोग, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है। पढ़ाई के साथ खेलों में भी बनाएं भविष्य जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी परिषदीय एवं अन्य विद्यालयों मे...

नवादा के नवोदय विद्यालय में गूंजेगा फुटबॉल का रोमांच, डीएम ने किया वितरण

Image
इंडिया न्यूज़ 24 साहिल अंसारी खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को मिलेगा बढ़ावा, स्कूलों में खेलों पर जोर हापुड़। विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालय, नवादा में फुटबॉल फॉर स्कूल (एफ-4-एस) कार्यक्रम के तहत फीफा फुटबॉल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी कविता मीना ने छात्र-छात्राओं को फुटबॉल वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम भारत सरकार और फीफा का महत्वपूर्ण संयुक्त अभियान है। इसका उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में सहयोग, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है। पढ़ाई के साथ खेलों में भी बनाएं भविष्य जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी परिषदीय एवं अन्य विद्यालयों मे...

एसपी के औचक निरीक्षण से थाने में मची हलचल, अभिलेखों से लेकर मालखाने तक की जांच

एसपी के औचक निरीक्षण से थाने में मची हलचल, अभिलेखों से लेकर मालखाने तक की जांच

Image
इंडिया न्यूज़24 साहिल अंसारी कंप्यूटर कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र का भी लिया जायजा, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश , हापुड़। पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को हापुड़ नगर कोतवाली का औचक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों और अपराध रजिस्टरों की जांच की। साथ ही कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार और बंदीगृह का निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं को परखा। पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान थाने में अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और विभिन्न शाखाओं में उपलब्ध व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई। उन्होंने पुलिसकर्मियों द्वारा रखे जाने वाले जरूरी रिकॉर्ड का अवलोकन करते हुए उनके व्यवस्थित रखरखाव पर जोर दिया। इसके साथ ही कंप्यूटर कक्ष और साइबर हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली और मालखाने में रखे सामान की व्यवस्था भी जांची गई। शस्त्रागार और बंदीगृह का निरीक्षण करते हुए संबंधित व्यवस्थाओं ...

ईदगाह रोड पर युवक को घेरकर पीटा, पिता की तहरीर पर पुलिस से शिकायत

Image
साहिल अंसारी  हापुड़। हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में ईदगाह रोड पर बर्फखाने के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली से घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित के पिता ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला मजीदपुरा निवासी कदीर के अनुसार, उनका पुत्र शोएब दिल्ली के जाफराबाद में लकड़ी का सामान बनाने का काम करता है। चार अक्टूबर की रात करीब दस बजे वह दिल्ली से हापुड़ स्थित अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि ईदगाह रोड पर बर्फखाने के पास अनस और शाहजान ने शोएब को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों ने उसे पकड़ लिया और लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर शोएब के पिता भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद हमलावर घायल युवक को भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन घायल शोएब को लेकर थाने पहुंचे, जहां उसकी चिकित्सकीय जांच कर...

छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ साइबर अपराधों से बचाव के बताए तरीके

Image
इंडिया न्यूज़ 24 साहिल अंसारी मिशन शक्ति फेज-6 के तहत आर्य कन्या महाविद्यालय में काउंसलिंग कार्यक्रम, सुरक्षा और आत्मविश्वास पर दिया जोर हापुड़। आर्य कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत छात्राओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति समिति और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं और अन्य छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने तथा अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति की संयोजिका प्रोफेसर मनीला रोहतगी ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जीवन में आने वाली चुनौतियों का साहस और समझदारी से सामना करना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मीनू कश्यप ने छात्राओं को घर से कॉलेज आते-जाते समय ...