कहासुनी के बाद हाथों में तमंचा और तलवार लेकर भिड़ीं दो महिलाएं, गिरफ्तार

इंडिया न्यूज़ 24

साहिल अंसारी

ऑपरेशन शस्त्र के तहत बहादुरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, एक अवैध तमंचा और तलवार बरामद

हापुड़। मामूली कहासुनी के बाद विवाद इस कदर बढ़ गया कि दो महिलाएं हाथों में अवैध तमंचा और तलवार लेकर झगड़ने लगीं। सूचना मिलने पर बहादुरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक तलवार बरामद की है। दोनों महिलाएं गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर की निवासी हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन शस्त्र अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अवैध हथियार रखने और उनके इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के दौरान बहादुरगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में दो महिलाएं आपसी कहासुनी के बाद अवैध हथियार लेकर विवाद कर रही हैं।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान सीमा पत्नी उमेश और राखी पत्नी रामकिशन निवासी ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर, थाना बहादुरगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक तलवार बरामद की।

पुलिस ने बरामदगी के संबंध में थाना बहादुरगढ़ में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शशुमंत दुबे, उपनिरीक्षक मुनेश कुमार, महिला कांस्टेबल अनु खोखर और महिला कांस्टेबल टीना शामिल रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल