नवादा के नवोदय विद्यालय में गूंजेगा फुटबॉल का रोमांच, डीएम ने किया वितरण

इंडिया न्यूज़ 24

साहिल अंसारी

खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को मिलेगा बढ़ावा, स्कूलों में खेलों पर जोर

हापुड़। विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालय, नवादा में फुटबॉल फॉर स्कूल (एफ-4-एस) कार्यक्रम के तहत फीफा फुटबॉल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी कविता मीना ने छात्र-छात्राओं को फुटबॉल वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम भारत सरकार और फीफा का महत्वपूर्ण संयुक्त अभियान है। इसका उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में सहयोग, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है।

पढ़ाई के साथ खेलों में भी बनाएं भविष्य

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी परिषदीय एवं अन्य विद्यालयों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के अधिक अवसर मिल सकें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना भविष्य बनाएं और मेहनत व लगन से जनपद का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। फुटबॉल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और विद्यालयों में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल