पांच लाख के अवैध पटाखों के साथ आरोपित गिरफ्तार, छह कार्टून बरामद

इंडिया न्यूज़ 24

साहिल अंसारी

खेड़ा गेट के पास पिलखुवा पुलिस की कार्रवाई, दीपावली से पहले अवैध पटाखों के कारोबार पर शिकंजा

हापुड़। दीपावली से पहले अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पिलखुवा पुलिस ने खेड़ा गेट के पास से एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए हैं। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराधों की रोकथाम और अवैध पटाखों व विस्फोटक पदार्थों की बिक्री तथा भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पिलखुवा पुलिस ने खेड़ा गेट के पास कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से छह कार्टून पटाखे बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान इरफान पुत्र खुशी मोहम्मद निवासी मोहल्ला सद्दीकपुरा, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर मामले में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक, अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विवेक मिश्रा, हेड कांस्टेबल अभिषेक चौधरी और कांस्टेबल आशीष तोमर शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल