ईदगाह रोड पर युवक को घेरकर पीटा, पिता की तहरीर पर पुलिस से शिकायत
साहिल अंसारी
हापुड़। हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में ईदगाह रोड पर बर्फखाने के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली से घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित के पिता ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला मजीदपुरा निवासी कदीर के अनुसार, उनका पुत्र शोएब दिल्ली के जाफराबाद में लकड़ी का सामान बनाने का काम करता है। चार अक्टूबर की रात करीब दस बजे वह दिल्ली से हापुड़ स्थित अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि ईदगाह रोड पर बर्फखाने के पास अनस और शाहजान ने शोएब को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों ने उसे पकड़ लिया और लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर शोएब के पिता भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद हमलावर घायल युवक को भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
Comments
Post a Comment