ऑपरेशन शस्त्र: दो आरोपित गिरफ्तार, दो तमंचे और कारतूस बरामद
इंडिया न्यूज़ 24 साहिल अंसारी हापुड़। जनपद में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत हापुड़ नगर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान की गई कार्रवाई में आरोपितों के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हापुड़ नगर पुलिस ने एक आरोपित को शामिया कॉलोनी के पास से और दूसरे को रामपुर रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अरशद उर्फ गद्दी निवासी खुशहाल नगर कॉलोनी, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ और अमन कुरैशी उर्फ नफीस निवासी रामपुर रोड, थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के संबंध में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अ...