हादसे के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार, बाबूगढ़ पुलिस की कार्रवाई
इंडिया न्यूज़ 24
साहिल अंसारी
मुड़ाफरा चौकी इंचार्ज रोहित कुमार की टीम ने आरोपित को घर से दबोचा, न्यायालय में पेश करने की तैयारी
हापुड़। अपराधियों और वांछित आरोपितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाबूगढ़ थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दुर्घटना से संबंधित मामले में वांछित चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। मुड़ाफरा चौकी इंचार्ज रोहित कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से वांछित आरोपितों के खिलाफ चल रहे अभियान को गति मिली है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान कपिल पुत्र करतार सिंह निवासी गांव गोहरा आलमगीरपुर, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है। आरोपित के खिलाफ बाबूगढ़ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 320/2026 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 105, 125(ए) और 125(बी) के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में वह वांछित चल रहा था।
अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में बाबूगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Comments
Post a Comment