चार बाइक बरामद, दो वाहन चोर गिरफ्तार

इंडिया न्यूज़ 24

साहिल अंसारी

एनसीआर और अन्य जिलों से वाहन चोरी कर सस्ते दामों पर बेचते थे आरोपित

हापुड़। पिलखुवा पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपित एनसीआर क्षेत्र और अन्य जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी कर कम दामों में बेचते थे और इससे आर्थिक लाभ कमाते थे।

पुलिस के मुताबिक, जनपद में अपराध की रोकथाम और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिलखुवा पुलिस ने टूटे फाटक की ओर जाने वाले रास्ते से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर तीन स्प्लेंडर प्लस और एक पैशन प्रो समेत चार मोटरसाइकिल बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शाहरुख पुत्र शौकीन निवासी ग्राम झलावा, थाना निवाड़ी, जिला गाजियाबाद, हाल निवासी मोहल्ला अल्वीनगर, पिलखुवा तथा रोहित उर्फ कालू पुत्र मंगल सेन निवासी ग्राम गयासपुर, थाना निवाड़ी, जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिलों में एक पिलखुवा थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे और दूसरी मुजफ्फरनगर के छपार थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित है। अन्य दो मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक राहुल सिसोदिया, रविंद्र सिंह और नितेश कुमार, हेड कांस्टेबल अभिषेक तथा कांस्टेबल आशीष कुमार और दीपक कुमार शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल