पिलखुवा में पुलिस का शिकंजा, तीन वारंटी घर से दबोचे
साहिल अंसारी
हापुड़
न्यायालय से जारी वारंटों की तामील को लेकर हापुड़ पुलिस का ऑपरेशन तलाश अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत पिलखुवा थाना पुलिस ने हिम्मतनगर गांव में दबिश देकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। तीनों को उनके घर से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान इस्तेकार पुत्र इंतजार, अनस पुत्र इस्तेकार और रिहान पुत्र इस्तेकार निवासी ग्राम हिम्मतनगर, थाना पिलखुवा के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे और वे वाद संख्या 6487/26 से संबंधित हैं।
पुलिस के मुताबिक तीनों के खिलाफ धारा 191(2), 191(3), 333, 131, 352, 115(2) और 314(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। वारंटों की तामील के लिए पुलिस टीम आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान उनके गांव में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के साथ ही वांछित और वारंटी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवशंकर शर्मा, हेड कांस्टेबल 666 दीपक कुमार और कांस्टेबल 413 वकील अहमद शामिल रहे।
Comments
Post a Comment