त्योहारों से पहले हापुड़ में सुरक्षा का पहरा, रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल के साथ उतरे एसपी; संदिग्धों की चेकिंग से मचा हड़कंप


साहिल अंसारी
हापुड़। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए हापुड़ पुलिस अलर्ट मोड पर है। रविवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कराई गई और संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना हापुड़ नगर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। पुलिस बल की मौजूदगी में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कराई गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना रहा।

एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। पुलिस की ओर से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल