आरकेजी स्कूल के पीछे चाकू लेकर घूम रहा था शातिर, पुलिस ने दबोचा
सोनू मसूदी
हापुड़।
पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपित के खिलाफ पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरकेजी स्कूल के पीछे खाली पड़े मैदान में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक ने बचने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपित की पहचान शाकिब पुत्र हारून निवासी मोहल्ला लखपत सिंह की मढ़ैया, थाना पिलखुवा के रूप में की है। पुलिस ने बरामदगी के संबंध में कोतवाली पिलखुवा में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपित के खिलाफ पिलखुवा थाने में पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आबकारी अधिनियम, चोरी, चोरी का माल रखने, आर्म्स एक्ट तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं के मामले शामिल हैं। इनमें वर्ष 2024 और 2025 में दर्ज मुकदमे शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल अंकुर धनकर और कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।
Comments
Post a Comment