बाबूगढ़ पुलिस ने दो वारंटियों को घर से दबोचा, कार्रवाई शुरू
हापुड़।
अपराधियों और न्यायालय से जारी वारंट में वांछित आरोपितों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत बाबूगढ़ थाना पुलिस ने दो वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बनखंडा निवासी आस मोहम्मद पुत्र आसक अली को गिरफ्तार किया गया। वह वाद संख्या 300737/17 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत जारी वारंट में वांछित था। वहीं ग्राम रसूलपुर निवासी जोगेंद्र पुत्र धर्म सिंह को भी पुलिस ने दबोच लिया। जोगेंद्र के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 150/10 में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है और न्यायालय से उसके खिलाफ वारंट जारी था।
पुलिस टीम ने दोनों वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान दोनों को उनके मस्कन से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर वारंटी और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव वशिष्ठ, कांस्टेबल आशीष शर्मा और कांस्टेबल सतीश कुमार शामिल रहे।
Comments
Post a Comment