पुलिस चेकिंग में फंसा शातिर आरोपित, तलाशी में निकला अवैध चाकू
साहिल अंसारी
हापुड़।
कपूरपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपित का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ कपूरपुर और धौलाना थाने में गोवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को कपूरपुर थाना पुलिस बंबा पुलिया और उसके आसपास संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बंबा पुलिया से बौड़ा कलां की ओर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक पुलिस को दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपित की पहचान गांव बौड़ा कलां निवासी अकबर पुत्र बसीर के रूप में हुई।
पुलिस ने चाकू बरामद होने के संबंध में कपूरपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की गई। इसमें कपूरपुर थाने में वर्ष 2026 का आर्म्स एक्ट का मुकदमा सामने आया है। वहीं धौलाना थाने में वर्ष 2020 में गोवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपित के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक करमवीर सिंह, उपनिरीक्षक यतेन्द्र कुमार और कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।
Comments
Post a Comment