युवक पर चाकू से वार करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, अमरोहा निवासी वसीम गिरफ्तार
इंडिया न्यूज़ 24
साहिल अंसारी
हापुड़। हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने युवक पर चाकू से वार कर जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, जनपद में अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 599/26, धारा 109(1) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में नामजद आरोपित की तलाश की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को माल गोदाम रोड स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान वसीम पुत्र असरफ अली निवासी मोहल्ला मुरादाबादी गेट, मदरसे के सामने, थाना कोतवाली, जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव राज, कांस्टेबल बंटी कुमार और कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।
Comments
Post a Comment