कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म के आरोपित को दबोचा

साहिल अंसारी

इंडिया न्यूज़ 24

हापुड़।

युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में नामजद आरोपित को हापुड़ नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था और वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपित को सोना पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हापुड़ नगर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 584/2026 में नामजद आरोपित हुसैन पुत्र जफर आलम निवासी ग्राम सलाई, थाना हापुड़ देहात को गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 77, 64(1), 351(3) और 123 के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपित की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

तीन मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार हुसैन का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ हापुड़ नगर थाने में वर्ष 2026 में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मुकदमा अपराध संख्या 353/2026 में बीएनएस की धारा 109(1), 352, 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं। वहीं मुकदमा अपराध संख्या 495/2026 में धारा 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार और हेड कांस्टेबल 548 कुलदीप पुंडीर शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल