सिंभावली थाने पहुंचे एसपी, कार्यालय से साइबर हेल्प डेस्क तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

साहिल अंसारी

अभिलेखों से लेकर मालखाने तक की जांच, साफ-सफाई और रखरखाव पर दिए निर्देश

 हापुड़। पुलिस अधीक्षक ने रविवार को सिंभावली थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय से लेकर साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और मालखाने समेत विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों और अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके बाद कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार और बंदीगृह का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव और थाना परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी देखी।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों को व्यवस्थित रखने, साफ-सफाई पर ध्यान देने और थाना परिसर में सभी व्यवस्थाओं का उचित संचालन सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस विभाग की ओर से थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है, ताकि पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने और कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल