दस माह से फरार फायरिंग के दो आरोपित दबोचे, टंकी के पास से गिरफ्तारी
हापुड
सिम्भावली।
करीब दस माह पूर्व ग्राम हिम्मतपुर में हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपितों को सिम्भावली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को ग्राम छतनौरा में पानी की टंकी के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम को सूचना मिली कि हिम्मतपुर में फायरिंग के मामले में वांछित दोनों आरोपित छतनौरा में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपितों की पहचान आशीष पुत्र देवेंद्र निवासी ग्राम छतनौरा, थाना बाबूगढ़ और प्रियांशु पुत्र दिनेश निवासी ग्राम चिडेरा, थाना दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। दोनों थाना सिम्भावली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 378/25 में वांछित चल रहे थे। मुकदमे में बीएनएस की धारा 125, 352, 109 और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित आशीष का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ बाबूगढ़ और बिसरख थाने में मारपीट, धमकी, लूट, बंधक बनाने और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजीत सिंह, हेड कांस्टेबल उदय सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह और कांस्टेबल मनीष राठी शामिल रहे।
Comments
Post a Comment