पुलिस पेंशनरों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे थाना प्रभारी, प्रवीण कुमार ने बैठक कर जाना हाल
इंडिया न्यूज़ 24
साहिल अंसारी
हापुड़। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने सराहनीय पहल की। गुरुवार को थाना बाबूगढ़ में पुलिस पेंशनरों के साथ बैठक कर उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने पुलिस पेंशनरों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक सहयोग किया जाएगा। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए पात्र लोगों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
थाना प्रभारी की इस पहल को पुलिस पेंशनरों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनुभव और योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके साथ संवाद बनाए रखना भी जरूरी है।
बैठक के माध्यम से बाबूगढ़ थाना पुलिस ने पुलिस पेंशनरों की समस्याएं जानने और उन्हें योजनाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की इस पहल से पेंशनरों को अपनी बात रखने का अवसर मिला।
Comments
Post a Comment