कांग्रेस ने पांच घंटे रखा उपवास, मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी को लेकर सत्याग्रहसंवाददाता, हापुड़।
साहिल अंसारी
हापुड
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा स्थल पर सत्याग्रह किया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक उपवास रखा। इस दौरान भजन गाकर और नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नेहरू प्रतिमा स्थल पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजा राम और वैष्णव जन तो तेने कहिये भजन गाकर सत्याग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी मांगें रखीं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए व्यवहार की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता सत्याग्रह और उपवास कर रहे हैं।
शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन के सांसदों को मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने जाने से पुलिस प्रशासन के माध्यम से रोका जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कथित धक्कामुक्की को लेकर भी नाराजगी जताई।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति और जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने का अधिकार है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर मुख्य चुनाव आयुक्त से जवाब मांगना विपक्ष का अधिकार है। इसके बावजूद सांसदों को मिलने से रोका जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आठ अक्टूबर को लोकतंत्र के काला दिवस के रूप में मना रहे हैं।
सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, एजाज अहमद, पिलखुवा नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, डॉ. शोएब, एडवोकेट रघुवीर सिंह, आईसी शर्मा, सुशील शास्त्री, मदन सिंह चौहान, नरेश भाटी, मानवी सिंह, यशपाल ढीलोर, लाल बहादुर, सुविध शास्त्री, डॉ. फराहीम, पूरणमल आनंद, कपिल शर्मा, गौरव गर्ग, ऋषिपाल सिंह, मोहम्मद नफीस, शादाब सैफी, सुशील शर्मा, रामलाल आर्य, डालचंद सिंह, अली मुर्तजा, हरीश गर्ग, जकरिया मनसबी, आदेश शर्मा, बिजेंद्र त्यागी, कुसुम लता, मनोज कुमार, सुधीर शर्मा, सरला देवी, सुखपाल गौतम, एडवोकेट फुरकान, जितेंद्र नागर, अफजाल आढ़ती, मन्नू प्रधान, विनोद जाटव, विनोद कर्दम, अब्दुल कलाम, अनूप कर्दम, अनस, लोकपाल सागर, जस्सा सिंह, गोपाल भारती और महबूब अली समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment