देहरा में चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला, दो नामजद आरोपित गिरफ्तार

सोनू मसूदी

 , हापुड़।

धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम देहरा में करीब आठ दिन पूर्व चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को देहरा बंबा-मसूरी गुलावठी रोड से दबोचा। पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम देहरा निवासी अजमल और उसके भतीजे पर करीब आठ दिन पूर्व धारदार हथियार से हमला किया गया था। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से धौलाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत धौलाना पुलिस को आरोपितों के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने देहरा बंबा-मसूरी गुलावठी रोड पर घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान देहरा के मोहल्ला मिर्चायान निवासी यामीन पुत्र सत्तार और मासूम पुत्र अब्दुल सलाम के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में थाना धौलाना में मुकदमा अपराध संख्या 287/26 के तहत बीएनएस की धारा 191(2), 109(1), 61(2) और 351(3) में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अक्षयकांत वर्मा, उपनिरीक्षक अरुण चौधरी, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल