चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था वाहन चोर, पुलिस ने दबोचा

साहिल अंसारी

चेकिंग के दौरान धौलाना पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपित, चोरी की स्पेलेंडर बाइक बरामद

हापुड़।

वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत धौलाना थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से थाना क्षेत्र से चोरी की गई स्पेलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बरामद बाइक को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पहले से भी चोरी का मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, अपराधियों और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपितों की धरपकड़ के लिए थाना धौलाना पुलिस क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ग्राम ककराना की तरफ जाने वाले पीर वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और उसके कब्जे में मौजूद मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी ली।

जांच के दौरान मोटरसाइकिल के चोरी के मुकदमे से संबंधित होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पकड़े गए आरोपित की पहचान शिवा पुत्र पिंटू निवासी छोटा बाजार, कस्बा व थाना धौलाना, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से स्पेलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर यूपी-16 डीबी-8665 है।

पुलिस के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिल थाना धौलाना में दर्ज मुकदमा संख्या 288/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है। बरामदगी के आधार पर आरोपित के खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपित से पूछताछ कर वाहन चोरी से जुड़ी अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पहले भी दर्ज है चोरी का मुकदमा

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शिवा का पहले से आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ थाना धौलाना में मुकदमा संख्या 169/2024, धारा 379 और 411 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब उसके पुराने मामलों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग बढ़ाई जा रही है। साथ ही पूर्व में चोरी और अन्य अपराधों में शामिल रहे आरोपितों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली।

इनकी रही अहम भूमिका

आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकलेश कुमार, उपनिरीक्षक पिंटू कुमार, उपनिरीक्षक जौहर सिंह, उपनिरीक्षक राहुल यादव और कांस्टेबल 212 सचिन कुमार शामिल रहे। धौलाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल