मेरठ रोड पर कूड़ा जलाने से जहरीला धुआं, राहगीरों की सांसों पर संकट

सोनू मसूदी

रोडवेज बस अड्डे के सामने झाड़ियों में लगाई आग, धुएं के गुबार से आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी

, हापुड़। मेरठ रोड स्थित रोडवेज बस अड्डे के सामने बुधवार को झाड़ियों में पड़े कूड़े में आग लगा दी गई। देखते ही देखते आग से उठने वाला धुआं सड़क और आसपास के क्षेत्र में फैल गया। धुएं के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि धुएं के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हुई।

मेरठ रोड शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है और यहां दिनभर वाहनों तथा राहगीरों की आवाजाही रहती है। ऐसे व्यस्त मार्ग पर सड़क किनारे कूड़ा जलाए जाने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, झाड़ियों और कूड़े के ढेर में आग लगाने की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। कूड़ा जलने के बाद उठने वाला धुआं आसपास के वातावरण को प्रभावित करता है।

धुएं से वाहन चालकों को भी परेशानी

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद धुआं सड़क की ओर फैल गया। इससे वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। कुछ समय तक राहगीरों को धुएं के बीच से होकर गुजरना पड़ा। लोगों ने कहा कि खुले में कूड़ा जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदार विभाग को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

नियमित सफाई की मांग

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क किनारे झाड़ियों और कूड़े की नियमित सफाई कराने तथा खुले में कूड़ा जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से प्रदूषण फैलाने वाली ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल