चेकिंग में चाकू के साथ शातिर गिरफ्तार
साहिल अंसारी
आईटीआई कॉलेज से एनएच-09 जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने दबोचा, आरोपित के खिलाफ पहले से दो मुकदमे दर्ज
हापुड़।
अपराध और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिम्भावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपित को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सिम्भावली थाना पुलिस टीम आईटीआई कॉलेज से एनएच-09 की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपित की पहचान लोहित शुक्ला पुत्र मुन्नीलाल निवासी अवंतिका पार्क, गजरौला, जनपद अमरोहा के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक आरोपित के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2024 में गुलावठी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा तथा वर्ष 2026 में हसनपुर थाने में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज होना बताया गया है। पुलिस ने बरामद चाकू को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार, उपनिरीक्षक राहुल चौहान, हेड कांस्टेबल फरमान अली और कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।
Comments
Post a Comment