आर्य कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के गुर

साहिल अंसारी

 हापुड़।
आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की ओर से आयोजित सात दिवसीय सृजनात्मक लेखन कार्यशाला के दूसरे दिन छात्राओं को रचनात्मक लेखन की बारीकियों से रूबरू कराया गया। ‘एथोस’ (लिटरेरी एंड कल्चरल सोसायटी) के अंतर्गत आयोजित यह कार्यशाला 17 से 23 सितंबर तक चलेगी। कार्यक्रम अंग्रेजी विभाग की अध्यक्षा डॉ. अलका सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यशाला के प्रथम सत्र का संचालन अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीनू कश्यप ने किया। उन्होंने रचनात्मक लेखन का अर्थ, प्रकृति, उद्देश्य एवं महत्व, रचनात्मकता और कल्पना के साथ ही अवलोकन, अनुभव तथा विचार को लेखन का प्रमुख स्रोत बताया। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि रोजमर्रा के सामान्य अनुभवों और आसपास की घटनाओं का सूक्ष्म अवलोकन भी प्रभावशाली रचनाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।

द्वितीय सत्र में अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पारुल शर्मा ने कहानी निर्माण की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने पात्रों के निर्माण, कहानी की पृष्ठभूमि और कथानक विकसित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। छात्राओं ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछे और दिए गए अभ्यास कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने छात्राओं को बधाई देते हुए शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्षा डॉ. अलका सिंह ने भी छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

दीपा को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका का सम्मान

महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्रा कुमारी दीपा को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 15 सितंबर को प्रत्यूषा यूथ डेवलपमेंट काउंसिल, उत्तर प्रदेश, माय भारत तथा युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित चयन प्रक्रिया में शिविर में भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक कार्यों के आधार पर उनका चयन किया गया। स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा दीपा को सम्मान मिलने पर प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल