गढ़मुक्तेश्वर थाने का वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर मालखाने तक परखी व्यवस्थाएं

सोनू मसूदी

 , हापुड़। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले पुलिस गार्द ने पुलिस अधीक्षक को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय पहुंचकर विभिन्न अभिलेखों और अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया।

पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में स्थित कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों से शिकायतों के निस्तारण और दर्ज मामलों से संबंधित प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इसके अलावा मालखाना, बंदीगृह और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया गया। मालखाने में रखे सामान और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति जांची गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर और कार्यालय में साफ-सफाई का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और थाने की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल