हापुड़ की ज्वेलरी को अंतरराष्ट्रीय पहचान, जिंदल ज्वेलर्स को मिला डैजलिंग अवॉर्ड
साहिल अंसारी
शिल्पा शेट्टी ने सचिन और प्रथम जिंदल को किया सम्मानित, एक ग्राम गोल्ड ज्वेलरी में डिजाइन और शुद्धता के लिए मिली उपलब्धि
हापुड़।
हापुड़ के सर्राफा बाजार की पहचान अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची है। शहर के प्रतिष्ठित जिंदल ज्वेलर्स को एक ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट डिजाइन और शुद्धता के लिए इंटरनेशनल डैजलिंग अवॉर्ड्स सीजन-5 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली के द तिवोली गार्डन रिजॉर्ट में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने जिंदल ज्वेलर्स के संचालक सचिन जिंदल और प्रथम जिंदल को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। हापुड़ के कारोबारी जगत में उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।
जिंदल ज्वेलर्स को यह सम्मान बेस्ट एक ग्राम गोल्ड ज्वेलरी श्रेणी में प्रदान किया गया। एक ग्राम गोल्ड ज्वेलरी में आकर्षक डिजाइन, गुणवत्ता और शुद्धता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए संस्थान को इस श्रेणी के लिए चुना गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर मिले इस सम्मान ने हापुड़ के ज्वेलरी कारोबार को भी नई पहचान दिलाई है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एनसीआर तक पहचान
राजेंद्र नगर निवासी सचिन जिंदल और प्रथम जिंदल सर्राफा बाजार में जिंदल ज्वेलर्स का संचालन करते हैं। एक ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के क्षेत्र में संस्थान ने अपनी अलग पहचान बनाई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और एनसीआर क्षेत्र में जिंदल ज्वेलर्स के आउटलेट संचालित हैं। इन क्षेत्रों में ग्राहकों के बीच एक ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के डिजाइन और गुणवत्ता को लेकर संस्थान की पहचान बनी है।
भव्य समारोह में मिली उपलब्धि
दिल्ली के द तिवोली गार्डन रिजॉर्ट में आयोजित इंटरनेशनल डैजलिंग अवॉर्ड्स सीजन-5 में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं और उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसी समारोह में जिंदल ज्वेलर्स को बेस्ट एक ग्राम गोल्ड ज्वेलरी श्रेणी में अवॉर्ड दिया गया। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के हाथों सम्मान प्राप्त करना सचिन जिंदल और प्रथम जिंदल के लिए खास उपलब्धि रही।
व्यापारियों ने दी बधाई
जिंदल ज्वेलर्स को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलने की जानकारी हापुड़ पहुंचने के बाद व्यापारियों और शुभचिंतकों ने सचिन जिंदल और प्रथम जिंदल को बधाई दी। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने कहा कि शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी संस्थान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलना हापुड़ के लिए भी गौरव की बात है। इस उपलब्धि से ज्वेलरी कारोबार से जुड़े अन्य व्यापारियों में भी उत्साह है।
Comments
Post a Comment