के.सी. त्यागी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष बनने पर दानिश कुरैशी ने दी शुभकामनाएं

साहिल अंसारी

 

, हापुड़।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष वरिष्ठ नेता के.सी. त्यागी और केंद्रीय पर्यवेक्षक अमरीश त्यागी को बनाए जाने पर नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर एवं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मो. दानिश कुरैशी ने उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों नेताओं को अंगवस्त्र पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।

दानिश कुरैशी ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा व लोकसभा सांसद के.सी. त्यागी को केंद्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष तथा अमरीश त्यागी को केंद्रीय पर्यवेक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

उन्होंने कहा कि के.सी. त्यागी लंबे समय से सर्वसमाज के बीच सक्रिय रहकर राजनीति में अपनी भूमिका निभाते आए हैं। उनके व्यापक राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक सक्रियता से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही अमरीश त्यागी को केंद्रीय पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिलने से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की बात कही।

इस दौरान रालोद के वरिष्ठ नेता इमरान इलाही, बाबूराम गिरी, आभास त्यागी, योगेश गोस्वामी, उज्जवल गोस्वामी एडवोकेट, अनुराग और जिला सचिव मोहम्मद अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल