फर्जी दस्तावेजों से बैनामा कराने के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार
धौलाना पुलिस ने देहरा मदरसे के पास से पकड़ा, मुकदमे में कई गंभीर धाराओं में चल रहा था वांछित
, हापुड़। थाना धौलाना पुलिस ने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से बैनामा कराने के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को ग्राम देहरा स्थित मदरसे के पास से पकड़ा। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत धौलाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 262/2026 में वांछित आरोपित सुलेमान पुत्र असगर निवासी ग्राम देहरा, थाना धौलाना को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 338, 336, 340(2), 115(2), 352 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। मामला फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से बैनामा कराने से संबंधित है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपित के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक अरुण चौधरी और आरक्षी 368 अजय सिंह बघेल शामिल रहे
Comments
Post a Comment