चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
साहिल अंसारी
हापुड़। अपराध की रोकथाम और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान माल गोदाम रोड स्थित शिव मंदिर के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित की पहचान जोनी उर्फ विशाल पुत्र चतरपाल निवासी मोहल्ला लज्जापुरी, हापुड़ नगर के रूप में की है। बरामद चाकू को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मामले में हापुड़ नगर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव राज, उपनिरीक्षक अजीत सिंह, मुख्य आरक्षी कुलदीप शर्मा और आरक्षी पवन कुमार शामिल रहे।
Comments
Post a Comment