गढ़मुक्तेश्वर थाने के वार्षिक निरीक्षण में अभिलेखों से लेकर शस्त्रागार तक जांच


साहिल अंसारी
 हापुड़।

अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया। थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्द की सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय में विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव और थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर और फ्लाईशीट समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों में दर्ज सूचनाओं और उनके रख-रखाव की स्थिति की जानकारी ली। संबंधित कर्मचारियों को सभी अभिलेख व्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं को भी परखा। महिला संबंधी शिकायतों और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बैरक, मैस, मालखाना, बंदीगृह और शस्त्रागार का भी जायजा लिया गया। मालखाने में रखे सामान और शस्त्रागार की व्यवस्थाओं को जांचने के साथ ही सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका नियमानुसार निस्तारण कराया जाए। पुलिस अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और जनशिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने पर भी जोर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल