कबाड़ी की दुकान में चोरी का पर्दाफाश, बाल अपचारी समेत दो गिरफ्तार

सोनू मसूदी
  हापुड़। बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने वैट कुटी रोड स्थित कबाड़ी की दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए एक बाल अपचारी समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किया गया लोहे व पीतल का स्क्रैप, मोटरसाइकिल के पार्ट्स, वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में चोरी और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बहादुरगढ़ पुलिस को कबाड़ी की दुकान में चोरी के मामले में आरोपितों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने ग्राम जखेड़ा से गंगा एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर सतवीर उर्फ मोगली निवासी जखेड़ा रहमतपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया।

पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दोनों की संलिप्तता चोरी की घटना में बताई है। पुलिस ने उनके कब्जे से लोहे और पीतल का स्क्रैप तथा मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए। इसके अलावा एक अवैध चाकू और घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद हुआ। मामले में थाना बहादुरगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 209/2026 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मौ. आकिब, उपनिरीक्षक सुमंत दुबे, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह और आरक्षी हर्षित भदौरिया शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल