भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत प्राचीन भारत की विदुषी नारियांविषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

 साहिल अंसारी

हापुड़। आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा समिति एवं इतिहास विभाग के इतिहास मंथन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ‘प्राचीन भारत की विदुषी महिलाएं’ विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्राचीन भारत की विदुषी महिलाओं के ज्ञान, योगदान और उनके प्रेरणादायी जीवन पर विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ वाग्देवी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करने के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संयोजिका प्रोफेसर मनीला रोहतगी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में महिलाओं का स्थान सदैव गौरवपूर्ण रहा है। प्राचीन काल की विदुषी महिलाओं के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

प्रतियोगिता में कुल आठ छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल की सदस्य प्रोफेसर वसुधा श्री एवं डा. मीनू कश्यप ने परिणाम घोषित किया। इसमें अलफिशा ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय, दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मोनिका को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं में अपनी संस्कृति और इतिहास के प्रति गौरव की भावना विकसित करते हैं। प्राचीन विदुषियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर छात्राएं ज्ञान और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।

नेट परीक्षा में भी छात्राओं ने बढ़ाया मान

महाविद्यालय की छात्राओं ने शैक्षिक क्षेत्र में भी सफलता का परचम लहराया है। यूजीसी की जेआरएफ-नेट परीक्षा के घोषित परिणाम में शिक्षा शास्त्र विषय से आरती सागर तथा संस्कृत विषय से दीपाली ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। उनकी सफलता पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में संयोजिका प्रोफेसर मनीला रोहतगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल