चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
हापुड़।
अपराध की रोकथाम और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हापुड़ नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तारी त्यागी कॉलोनी पुलिया के पास से की गई।
पुलिस के अनुसार बुधवार को थाना हापुड़ नगर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान त्यागी कॉलोनी पुलिया के पास पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित की पहचान कल्लू पुत्र मेहर इलाही निवासी मोती कॉलोनी, थाना हापुड़ नगर के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि बरामद चाकू के संबंध में थाना हापुड़ नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष रावत, आरक्षी सतीश और आरक्षी मनोज कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
Comments
Post a Comment