घर से दबोचे गए तीन वारंटी, महिला भी पुलिस के हत्थे चढ़ी

साहिल अंसारी

 हापुड़। जनपद में अपराध की रोकथाम और न्यायालय से जारी वारंटों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। बहादुरगढ़, सिंभावली और हाफिजपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपितों को उनके घरों से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी बिजेंद्र को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध वाद संख्या 44/2025 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय से जारी वारंट के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

वहीं, थाना सिंभावली पुलिस ने गांव हाजीपुर निवासी पूनम को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ वाद संख्या 3054/2026 में धारा 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने दबिश देकर उसे घर से गिरफ्तार किया।

इसके अलावा थाना हाफिजपुर पुलिस ने गांव झंडामुशर्फपुर निवासी सुशील को पकड़ा। उसके खिलाफ वाद संख्या 966/2019 में धारा 323, 354बी और 506 के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील कराने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों को वारंटियों की तलाश कर उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल