नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार

साहिल अंसारी

 हापुड़। बाबूगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को उपैड़ा फ्लाईओवर से पहले बस स्टैंड के पास से पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ नाबालिग से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बाबूगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे में नामजद आरोपित क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

थाना पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 286/2026 के तहत बीएनएस की धारा 65(1), 75, 78, 333, 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) में अभियोग दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव का रहने वाला है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन कुमार गौतम, कांस्टेबल विपुल उपाध्याय और कांस्टेबल अंकित उपाध्याय शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल