गन्ने के साथ अंतःफसली खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, डीडी किसान की टीम ने किया संवाद

साहिल अंसारी
हापुड़। बाबूगढ़ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में बृहस्पतिवार को प्रसार भारती, दिल्ली के डीडी किसान चैनल की टीम ने किसानों के साथ संवाद किया। इस दौरान किसान प्रश्न मंच कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को गन्ने के साथ अंतःफसली खेती करने के फायदे, अतिरिक्त आय के अवसर और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तर कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि योजनाओं और उन्नत खेती के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अरविंद, उप कृषि निदेशक योगेंद्र कुमार और जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने किसानों से संवाद किया। अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने सरकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को मिल रहे लाभ तथा खेती में नई तकनीकों को अपनाने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अंतःफसली खेती के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने के संभावित अवसरों की जानकारी भी दी।

डीडी किसान की टीम के सदस्य हैदर जैदी ने किसानों से विभिन्न योजनाओं और कृषि संबंधी विषयों पर प्रश्न पूछे। सही उत्तर देने वाले किसानों को किसान प्रश्न मंच कप देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रसारण डीडी किसान चैनल पर किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि चैनल का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में अपनाई जा रही उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी किसानों तक पहुंचाना और खेती-किसानी को समर्पित प्रसारण मंच उपलब्ध कराना है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल