राजा जी ढाबे के पास बस में तोड़फोड़ और चालक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपित बहराइच से गिरफ्तार, निशानदेही पर तमंचा-कारतूस बरामद

साहिल अंसारी

हापुड़। राजा जी ढाबे के पास बस में तोड़फोड़ और चालक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में बाबूगढ़ थाना पुलिस ने वांछित आरोपित को बहराइच से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अपराधियों और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बाबूगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 222/2026 में वांछित चल रहे कासिम पुत्र फुरकान निवासी ग्राम सरावनी, थाना बाबूगढ़ को बहराइच से गिरफ्तार किया।

आरोपित के विरुद्ध बस में तोड़फोड़ करने, चालक के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से आरोपित लगातार फरार चल रहा था। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बहराइच पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनवीर सिंह, आरक्षी 176 विपुल उपाध्याय और आरक्षी 195 संदीप कुमार शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल